आग / आंधी / तूफ़ान !
सब कर रहे हैं /
अपना काम !
------------------------ मगर / मै
भूली नहीं हूँ !
शाम को -----
देहरी पे दिया रखना !
सूरज को विदा करना !
-------------- चाँद को / हैं / अब भी
कुछ गिले / शिकायतें !
वो आता है / कभी !
कभी नही आता !
----------------------------- डॉ . प्रतिभा स्वाति